हरदोई। डीएम अनुनय झा ने मंगलवार को आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में 70 शिकायतें दर्ज की गईं। बताया कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आठ लोगों के राशनकार्ड बनवाए गए। तीन बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया और एक व्यक्ति की दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराई गई। दो लोगों को वृद्धावस्था पेंशन और एक महिला को निराश्रित महिला पेंशन से लाभान्वित कराया गया। बताया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ दिलाया जाना प्राथमिकता में है।
भूमि संबंधी मामलों में राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाएगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डॉ. अरूणिमा श्रीवास्तव सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)