फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ढाई क्विंटल अवैध आतिशबाजी जब्त, भंडारण और बिक्री का नहीं था लाइसेंस, छह गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: ढाई क्विंटल अवैध आतिशबाजी जब्त की गई है। संडीला कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
पिकअप में लदी आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संडीला कोतवाली पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान पिकअप में लदी लगभग ढाई क्विंटल अवैध आतिशबाजी बरामद की है। पिकअप सवार लोगों के पास इसकी बिक्री, परिवहन और भंडारण का लाइसेंस नहीं था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ रवि प्रकाश सिंह के मुताबिक, पिकअप में कई गत्तों में लगभग ढाई क्विंटल आतिशबाजी लदी हुई थी। पिकअप सवारों के पास इससे संबंधित अभिलेख भी नहीं थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता मल्लावां के इजरापुर निवासी सुदीन, फारूख, सुभाष, तेरवा कुल्ली निवासी प्रेमचंद्र, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परसोला निवासी ध्रुव सिंह और कन्नौज के मेलगंज निवासी आजाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें