फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 3.57 करोड़ से बनेगी 5.8 किलोमीटर रिंग रोड, भूमि पूजन हुआ

विज्ञापन
फोटो 23: संडीला में रिंग सड़क के लिए भूमि पूजन करतीं विधायक अल्का अर्कवंशी। संवाद
विज्ञापन
संडीला। नगर में रिंग रोड बनवाए जाने का काम शुरू हो गया है। 3.57 करोड़ की लागत से 5.8 किलोमीटर लंबाई में बनवाई जाएगी। मंगलवार को विधायक अल्का अर्कवंशी ने हवन-पूजन कर भूमि पूजन किया। इससे रोड बनने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

नगर में रिंग रोड बनवाए जाने की स्वीकृति के बाद नई तहसील के पास विधायक ने शिलान्यास किया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जन सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। रिंग रोड बन जाने से नगर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा जिससे जाम की समस्या में राहत की उम्मीद है। इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आलोक कुमार सिंह ने बताया कि रिंग सड़क का काम तीन चरणों में कराया जाएगा। परियोजना पर लगभग तीन करोड़ 57 लाख रुपये की लागत आएगी। प्रस्तावित रिंग रोड की लंबाई 5.8 किलोमीटर होगी और चौड़ाई करीब 3.75 मीटर रखी गई है। इस मौके पर क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष अमित सिंह, नगर अध्यक्ष नीतीश जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश मिश्र, अंगूरी शंकर सिन्हा, एसपी मौर्या, अमित शर्मा, राजेश अस्थाना, हरिओम तिवारी, संजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें