फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 24 घंटे में बरस गया 56.4 मिलीमीटर पानी, उमस फिर भी बरकरार

विज्ञापन
फोटो-06- घंटाघर रोड पर बारिश में भीगती जातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जिले में मंगलवार शाम पांच बजे से बुधवार शाम पांच बजे तक 56.4 मिलीमीटर बारिश ने काफी हद तक गर्मी से राहत दिलाई है। हालांकि उमस अब भी है और इसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार रात तक भी आसमान में बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन

मानसून जिले में दस्तक दे चुका है। मंगलवार शाम से ही रुक रुककर कई बार तेज बारिश हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह से ही बारिश होने लगी। दिन में लगभग 10 बजे कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन इसके बाद फिर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। बारिश के कारण गमी्र से राहत मिली, लेकिन उमस ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा।
उमस के कारण लोग चिपचिपी गर्मी से भी परेशान नजर आए। इस सबसे इतर बच्चे बारिश में नहाते भी दिखे, तो स्कूली बच्चे छाता से खुद को भीगने से बचाते हुए घर पहुंचे। मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेशचंद्र वर्मा ने बताय कि 56.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूरब की हवाएं चल रही हैं और आसमान में शतप्रतिशत बादल छाए हुए हैं। आद्रर्ता सुबह के समय 92 फीसदी और रात को 95 फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें