फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 41 करोड़ से गोपामऊ क्षेत्र के 54 मार्गों का होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आवागमन में लोगों को सुविधा और सहूलियत के उद्देश्य से बरसात में क्षतिग्रस्त हुए मार्गों की विशेष मरम्मत और सामान्य नवीनीकरण का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार करा लिया गया है। विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ में जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर तैयार किए गए प्रस्ताव में 54 मार्गों को शामिल किया गया है। इन मार्गों पर करीब 2,150 किलोमीटर लंबाई में काम कराया जाएगा। मार्ग की मरम्मत और नवीनीकरण पर 41 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे।
बरसात और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुए हरदोई-पिहानी-चपरतला, हरदोई-गोपामऊ-पिसावां मार्ग सहित 54 मार्गों की विशेष मरम्मत और सामान्य नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सर्वे कराते हुए मार्गों को चिह्नित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ में आने वाले प्रमुख मार्गों के साथ ही गांवों के संपर्क मार्गों को भी विशेष मरम्मत में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से चिह्नित किए गए क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण के सर्वे के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव में शामिल प्रमुख मार्गों सहित 54 मार्गों की मरम्मत के लिए करीब 2,150 किलोमीटर की लंबाई में चिह्नित किया है। इन मार्गों की मरम्मत और सामान्य नवीनीकरण पर 41 करोड़ 21 लाख 10 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
चालू वित्तीय वर्ष में क्षतिग्रस्त मार्गों की विशेष मरम्मत, सामान्य नवीनीकरण के लिए विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ के 54 मार्गों को चिह्नित कर विस्तृत परियोजना प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही बजट मिलने की संभावना है। बजट मिलते ही अन्य विभागीय औपचारिकता और प्रक्रिया पूरी कराते हुए मार्गों पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

-एसके मिश्रा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें