फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पांच हजार किसानों मिलेंगे ऋण माफी पत्र

Tue, 12 Sep 2017 11:45 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
जायजा लेते प्रभारी डीएम और प्रभारी सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 किसान ऋण माफी योजना के तहत लाभान्वित किसानों में से पांच हजार किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर देंगे। राजकीय इंटर कालेज के परिसर में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। प्रभारी जिलाधिकारी ने प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जीआईसी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन

ऋण माफी योेजना के पहले चरण के तहत जनपद के 33 हजार से अधिक किसानों का कर्जा माफ किया गया है। कर्ज माफी का धन किसानों के बैंक खातों में भेजा जा चुका है। बुधवार को पांच हजार किसानों को ऋण माफी योजना के तहत कर्ज माफी का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के अलावा जनपद के सभी विधायकों और सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रभारी डीएम डाक्टर विपिन कुमार मिश्र, प्रभारी सीडीओ रजितराम मिश्र, उपनिदेशक कृषि आशुतोष मिश्र, जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव आदि मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने जीआईसी पहुंचे। प्रभारी डीएम ने बताया कि सभी तहसील मुख्यालयों से किसानों को बस द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को दी गई है। बुधवार के समारोह के बाद सभी तहसील मुख्यालयों पर भी शिविर का आयोजन कर कर्ज माफी का प्रमाण पत्र किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें