फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम अरमी में बुधवार रात किसान की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

अरमी गांव निवासी श्रीकेशन (38) पुत्र अर्जुन का बुधवार देर रात गांव के राजेश, सुरेंद्र पुत्र रामभरोसे, शिवकुमार, रामखिलावन पुत्र रामभरोसे, शैलेंद्र पुत्र रामसेवक, कमलेश पुत्र बाबू से विवाद हो गया था। सबने श्रीकेशन की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। जिससे श्रीकेशन व उसके परिवार के मोती व जीतेराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर गुरुवार तड़के श्रीकेशन ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी सरला की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस ने राजेश, रामखिलावन, सुरेंद्र, शैलेंद्र व कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शिवकुमार पुलिस की पकड़ से दूर है। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें