फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्तजनों का हक मार रहे थे 492 अपात्र, रोकी गई पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अपात्र होने के बाद भी दिव्यांगजन पेंशन ले रहे 492 लोगों की पेंशन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। अब तक दी गई पेंशन की वसूली किए जाने की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से नि:शक्तों को 500 रुपये पेंशन प्रतिमाह दी जाती है। हर तीन माह पर पेंशन की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में निदेशालय से भेजी जाती है। वर्ष में एक बार पेंशन योजना के लाभार्थियों का सत्यापन और गोपनीय जांच कराने का नियम भी है। इसी क्रम में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक ने शासन के निर्देश पर जनपद के 27,799 नि:शक्त पेंशनरों का सत्यापन कराया।
सत्यापन आख्या के आधार पर जनपद में 492 अपात्र पेंशन योजना का लाभ लेते पाए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार अपात्रों की पेंशन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के ग्राम सचिवों के जरिये पेंशन की वसूली की कवायद तेज कर दी गई है। इससे अपात्रों में खलबली मची है। सूत्रों के मुताबिक सबसे अधिक अपात्र हरपालपुर विकास खंड में मिले हैं।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक ने बताया कि 492 पेंशनर अपात्र मिले हैं। इनकी पेंशन निरस्त कर दी गई है। गलत ढंग से ली गई पेंशन की रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें