हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को (आज) 70 साल और इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को स्वास्थ्य बीमा की दी जाने वाली सौगात में जिले के करीब 48 हजार बुजुर्गों को लाभ मिल सकेगा।
भगवान धनवंतरि जयंती पर प्रधानमंत्री की ओर से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का विस्तार करते हुए 70 साल व इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को भी योजना में शामिल किए जाने की आज घोषणा की जा सकती है। योजना को विस्तारित किए जाने से जिले के बुजुर्गों को भी निशुल्क उपचार की सुविधा मिल जाएगी। जिले की वैसे तो आबादी करीब 49 लाख के आसपास होगी। मतदाता सूची में शामिल 70 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की संख्या करीब 48,391 है।