फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 4,474 राशन कार्ड मिले अपात्र, रद किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राशनकार्डों के सत्यापन से फ्री का राशन ले रहे 4,474 कार्डधारक परिवार अपात्र पाए गए हैं। इन परिवारों के राशनकार्ड रद कर दिए गए हैं। विभाग ने इन कार्डों को खाद्यान्न वितरण की सूची से बाहर कर दिया है। इससे वितरण व्यवस्था में सेंध लगाने वालों पर काफी हद तक विराम लगा है।
विज्ञापन

खाद्य और रसद विभाग की ओर से उचितदर विक्रेताओं के माध्यम से अंत्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। शासन ने राशनकार्ड के डिजिटलीकरण के साथ ही सत्यापन की भी व्यवस्था दी है। जिले में 1,17,727 अंत्योदय अन्न योजना और 6,49,093 पात्र गृहस्थी कार्डधारक परिवार हैं। प्रशासन की ओर से कार्डधारक परिवारों का टीम से सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक के सत्यापन में 4,474 कार्डधारक परिवार अपात्र श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं।
इन राशनकार्डों को रद कर दिया गया है। खाद्यान्न आवंटन और वितरण की सूची से इन कार्डधारक परिवारों के नाम भी हटा दिए गए हैं। इसी के साथ ईकेवाईसी (इलेक्ट्रॉनिकली अपने ग्राहक को जाने) भी कराई जा रही है। ईकेवाईसी को ई-पीओएस (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन के जरिये उचितदर विक्रेता से कराया जा रहा है। कार्डधारक परिवार के सभी सदस्यों (राशनकार्ड में शामिल यूनिट) की ईकेवाईसी अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारक परिवारों में से ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड से दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले 16,693 कार्डधारक परिवार चिह्नित किए गए हैं। इनका सत्यापन जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम से कराया जा रहा है। अब तक इस श्रेणी में 246 राशनकार्ड रद किए जा चुके हैं। सत्यापन में 821 कार्डधारक अपात्र परिवार पाए गए हैं, जबकि 3,407 कार्डधारक परिवार आयकर दाता मिले हैं। इन सभी के राशनकार्ड रद किए गए हैं।

1.46 लाख श्रमिकों को जारी किए गए राशन कार्ड
डीएसओ दिलीप कुमार ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को प्राथमिकता पर राशनकार्ड दिए जाने के क्रम में हरदोई में 17,77,591 श्रमिक ई-श्रमिक पोर्टल पर फीड हैं। राशनकार्ड जारी किए जाने से पहले इन श्रमिकों का सत्यापन कराया गया। इसमें 14,64,819 श्रमिक पात्र पाए गए और राशनकार्ड जारी किए गए हैं। सत्यापन में करीब 300 श्रमिक मृतक चिह्नित हुए और 3,400 श्रमिक अपात्र मिले हैं। करीब तीन लाख श्रमिक दर्ज पते पर नहीं थे।

7,66,820 कार्डधारक परिवारों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के साथ ही उचितदर विक्रेताओं के जरिये ईकेवाईसी भी सभी यूनिट की कराई जा रही है। ईकेवाईसी का विवरण भी जुटाया जा रहा है। ईकेवाईसी न कराने वाले परिवारों के भी राशनकार्ड फर्जी मानते हुए रद कर दिए जाएंगे। कार्डधारक परिवार सभी यूनिट में दर्ज सभी सदस्यों की ईकेवाईसी जल्द करा लें, जिससे कार्ड रद न होने पाए। -दिलीप कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें