फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 के पारे ने उगली आग

Sun, 24 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को भी तेज धूप से लोग पसीना-पसीना रहे तो गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशान किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 तथा न्यूनतम 28 डिग्री रहा। 44 पर पहुंचे पारे से आग बरसने जैसा अहसास लोगों को हुआ, वहीं गर्म हवाएं प्यास बढ़ाने के साथ ही लोगों के चेहरों कीं रंगत बिगाड़ रही हैं।
विज्ञापन


लपट का अहसास कराने वाली हवाओं से बचने को लोगों ने अपने चेहरों को रुमाल, गमछों आदि से ढक रहे हैं और धूप से बचने को छाते की छांव का सहारा ले रहे हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों की चुभन लोगों को देर सुबह से ही परेशान करने लगती है। मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर ने बताया कि मौसम के तेवर यूं ही कड़क रहे तो आने वाले दिनों में तापमान का स्तर और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें