फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर पर धरना दे मांगी नियुक्ति

Sun, 24 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पद पर समायोजन की आस लगाए बैठे शिक्षामित्रों ने शनिवार को बीएसए कार्यालय पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और गेट पर धरना दिया। जिस पर जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने इस बाबत जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक पद पर समायोजित होने से वंचित शिक्षामित्रों ने शनिवार को शिक्षक भवन में एक बैठक की, जिसमें शिक्षामित्रोें को जल्द समायोजन कराने पर विचार विमर्श किया गया। इसी बीच शिक्षामित्रों को प्रभारी बीएसए और जिलाधिकारी के बीएसए कार्यालय पहुंचने की जानकारी हुई।

जिस पर शिक्षामित्र जुलूस के रूप में बीएसए कार्यालय के गेट पर बैठ गए और नियुक्ति की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस पर जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया और उनकी समस्या सुनने के बाद जल्द ही उनके समायोजन की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उधर, बीएसए कार्यालय में जिलाधिकारी के बुलाने पर सभी शिक्षामित्र एक साथ कार्यालय में घुसने लगे। जिस पर वहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कहा कि तीन चार लोगों को बुलाया गया है, वही जाएं अनावश्यक भीड़ न लगाएं। इस पर एक महिला शिक्षामित्र ने कहा कि उसका भी वहीं हाल होगा जो पूर्व बीएसए का हुआ।

इस पर विवाद होने लगा। जिसे अन्य कर्मचारियों ने समझा बुझा कर शांत किया। इस मौके पर हलधर पांडेय, शोभित शुक्ला, प्रमोद कुमार चौहान, राजीव कुमार, सुनीता, मधु और साधना समेत कई शिक्षामित्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें