फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर लखीमपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कछौना। थाना क्षेत्र के बालामऊ रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक संडीला स्टेशन पर मजदूरी कर रहे भाई से मिलकर दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के पइला गांव निवासी सूभर सिंह का छोटा बेटा विजय संडीला रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में मजदूरी करता है। सोमवार को बड़ा बेटा मुनीष सिंह (40) दिल्ली मजदूरी करने जा रहा था। उसके पास किराए के रुपये नहीं थे। इसलिए वह विजय से रुपये लेने संडीला आया था। रुपये लेकर वह देहरादून एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। बालामऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह नीचे उतरा था। वापस चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने तलाशी में मिली डायरी से पहचान कर उसके परिजनों को जानकारी दी। मंगलवार को पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ नजमुल हसन नकवी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लेकिन उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


- ट्रेन से कटकर लखीमपुर के युवक की मौत
- कछौना थाना क्षेत्र के बालामऊ रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें