फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय चार दोस्त गर्रानदी में डूबे, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ख़्वाजगीपुर गांव में रविवार दोपहर गर्रा नदी में नहाते समय चार दोस्त डूब गए। ग्रामीणों ने दो बच्चों को बचा लिया जबकि गोताखोरों की मदद से देर शाम दो के शव तलाश लिए गए।
विज्ञापन

ख्वाजगीपुर गांव निवासी टीटू (8), पप्पू (12), मारुति (9) और प्रेम (7) दोस्त थे। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे चारों दोस्त गांव के पास से गुजरी गर्रा नदी के किनारे मवेशी चराने गए थे। मवेशियों को चरता छोड़ चारों नदी में नहाने लगे। चारों दोस्त गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। नदी के किनारे मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गई। ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर मारुति, प्रेम को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि टीटू व पप्पू डूब गए। दोनों बच्चों के डूूबने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। देर शाम गोताखोरों ने गांव से कुछ दूरी पर दोनों के शव तलाश लिए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें