फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सीएचसी केअधीक्षकों का एक दिन का ेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास भवन सभागार में मंगलवार देर शाम जिला स्वास्थ्य एवं शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था सुधार को मिले बजट के उपयोग में लापरवाही की बात पता चली। इस पर मल्लावां, कोथावां, हरपालपुर और बिलग्राम सीएचसी के अधीक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने सीएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने कोविड-19 के टीकाकरण से पहले की तैयारियों को लेकर सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन से जानकारी ली।
उन्होंने शासन के निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के रखरखाव व व्यवस्था सुधार के लिए मिले बजट का उपभोग किए जाने में हो रही लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई। खराब स्थिति पर चार सीएचसी अधीक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। डीएम ने राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना की भी समीक्षा की। बैठक में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, सीएमएस डॉ. एके शाक्य, एसीएमओ डॉ. स्वामी दयाल, डॉ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें