हरदोई। हरियावां थाना पुलिस ने चार मवेशी चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार पशु और पिकअप बरामद की है। चारों को जेल भेज दिया गया जबकि उनके दो साथी फरार हैं।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि हरियावां थानाध्यक्ष अरुणेश कुमार गुप्ता को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी के तीन गोवंश और एक पड़िया के साथ मंसूरनगर के निकट हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मंगलवार सुबह नौ बजे मेड़ा तिराहे के पास चार लोगों को चोरी के मवेशियों और पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में शमीम पुत्र जाहिद उर्फ गामा निवासी उचवल थाना हरियावां, गुफरान पुत्र लाल मोहम्मद निवासी दुबहा, अखिलेश पुत्र मुलायम निवासी दुबहा और मजिस्टर पुत्र तुराव निवासी मुरादपुर थाना मझिला शामिल हैं। मौके से रिफ्फन पुत्र हामिद निवासी रौतापुर और मोवीन पुत्र अफसर निवासी मेडहिया थाना मझिला फरार हो गए।