फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 15 साल पुराने 38 हजार वाहन अब आरटीओ के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- महज 1891 वाहनों का हुआ नवीनीकरण, छह माह में 204 वाहन कराए गए स्क्रैप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में 15 साल की उम्र पूरी कर चुके करीब 38 हजार वाहन अब परिवहन विभाग के रडार पर हैं। इनमें से 1891 वाहन स्वामियों ने पंजीकरण का नवीनीकरण करा लिया है। ऐसे में 36 हजार से अधिक पुराने वाहनों की मौजूदा स्थिति अब विभाग खंगालेगा।

जिले में छोटे बड़े कुल छह लाख 76 हजार 832 वाहन पंजीकृत हैं। विभाग के अनुसार पिछले छह माह में 204 पुराने वाहनों को स्क्रैप कराया गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में 15 साल पुराने वाहन अभी विभागीय रिकॉर्ड में दर्ज हैं। अब इन वाहनों का सत्यापन कराने की तैयारी है। इससे यह पता चलेगा कि नवीनीकरण नहीं कराने वाले वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है या उन्हें खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
15 साल पुराने वाहनों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 38 हजार वाहनों में ऐसे वाहन भी हो सकते हैं जिनका इस्तेमाल बंद हो चुका है। सत्यापन अभियान के बाद ही पता चलेगा कि इनमें कितने वाहन वास्तव में सड़कों पर दौड़ रहे हैं और कितने घरों में खड़े हैं। बिना वैध नवीनीकरण और जरूरी दस्तावेजों के सड़क पर चलते पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार सिंह, एआरटीओ, प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें