फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलग्राम के बीईओ समेत 38 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सांडी-बिलग्राम के बीईओ समेत 38 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमित 1204 हो गए हैं। एक्टिव केस 521 हैं, जबकि 670 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 13 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि सांडी के बीईओ (47) ने 31 जुलाई को कोरोना की जांच के लिए नमूना दिया था। रविवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिले हैं। उनके पास बिलग्राम के खंड शिक्षा अधिकारी का भी प्रभार है। फिलहाल वह शाहजहांपुर स्थित आवास पर क्वारंटीन हैं।
संडीला के मोहल्ला ऊपरी मलकाना निवासी युवक (18), कल्यानमल निवासी युवक (26), हरियावां के पन्नापुरवा निवासी अधेड़ (46), कोथावां के जनिगांव निवासी युवक (26) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी युवक (45), लक्ष्मीपुरवा निवासी युवक (25), अशराफ टोला निवासी बालक (9), कौशलपुरी निवासी युवक (22) भी संक्रमित मिले हैं। टीबी वार्ड में तैनात कर्मचारी (49) भी संक्रमित मिला है। लखनऊ की 32 बटालियन पीएसी का एक जवान भी कोरोना संक्रमित है।
शहर के रफी अहमद चौराहा निवासी दो युवक और प्रगतिनगर निवासी महिला (30), सुरसा के कटैया निवासी युवक (32) भी पॉजिटिव हैं। बढ़ैयनपुरवा निवासी अधेड़ (45), शहर के राम नगरिया निवासी एक ही परिवार के दो लोग (17) और (34) संक्रमित मिले हैं। राम नगरिया के ही बुजुर्ग (70), महिला (30) और युवक (26) को भी कोरोना ने चपेट में लिया है। कछौना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में महिला (33), युवक (25) और अधेड़ (51) भी संक्रमित मिले हैं।
महेंद्रनगर में एक परिवार के सात लोग चपेट में आए
लखनऊ मेडिकल कॉलेज से जारी जांच रिपोर्ट के मुताबिक शहर के महेंद्रनगर निवासी एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस परिवार की वृद्धा (79), अधेड़ (52), युवक (45), दो युवतियां (19) और (20), दो किशोर (13) और (17) पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन

24 घंटे में 32 लोगों ने जीती जंग
राहत भरी खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में पूर्व में संक्रमित मिले 32 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें