महिला अस्पताल में टीका लगवाती मंजुला प्रकाश । संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 350 और संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कुल संक्रमित 1877 हो गए हैं जबकि सक्रिय केस 1494 है। गुरुवार को 112 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती है।
जिले में रोजाना ही 100 के ऊपर संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों की तीन सूचियां जारी कीं। स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक जिस कदर संक्रमण की गति बढ़ी है, उसके सापेक्ष रिकवरी लगभग 90.33 फीसदी है। हालांकि अभी भी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।
मास्क नहीं तो इमरजेंसी मेें प्रवेश नहीं
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क ओपीडी में प्रवेश नहीं मिलेगा। इमरजेंसी मेें बिना मास्क आने वालों को सुरक्षाकर्मी रस्सी बांधकर रोक रहे हैं। सभी से कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने की अपील की गई है।
सेंटरों पर लक्ष्य से कम हुईं जांचें
शुक्रवार को 4220 जांचों का लक्ष्य था। लेकिन सेंटरों पर 3890 जांचें ही हुईं।