हरदोई। विद्युत वितरण खंड प्रथम की ओर से शुक्रवार को बिलग्राम व सवायजपुर में बकाया वसूली को लेकर मेगा कैंप का आयोजन किया। मेगा कैंप में बिजली बिल का बकाया जमा न करने पर 34 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। इन बकायेदारों पर बिजली विभाग का साढ़े पांच लाख रुपया बकाया है।
बकाया वसूली के लिए बिलग्राम सबस्टेशन पर लगेे मेगा कैंप में बिजली विभाग के अधिकारियों ने 123 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए। चेकिंग के दौरान बकाया वसूली जमा न करने पर उनके कनेक्शन काट दिए। यहां पर 13 उपभोक्तताओं के कनेक्शन काटे गए।
इन बकाएदारों पर साढ़े पांच लाख रुपया बकाया है। अधीक्षण अभियंता विपिन जैन ने एक्सईएन श्रीश कुमार श्रीवास्तव को बकाया बिजली बिल शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बकाया बिजली बिल जमा न होने तक उपभोक्ताओं का कनेक्शन जोड़ने की जानकारी होने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यहां पर साढ़े तीन लाख रुपये की वसूली की गई है। इस दौरान प्रदीप गौतम, उमाकांत त्यागी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सवायजपुर के विद्युत उपकेंद्र पर लगाए गए मेगा कैंप में एक सैकड़ा विद्युत कनेक्शन चेक किए गए। जिसमें सात बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए। 34 हजार रुपया वसूली की गई। इस मौके पर एसडीओ रणवीर सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।