फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खनन और ओवरलोडिंग में नौ वाहनों पर 3.36 लाख जुर्माना

Fri, 23 Feb 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खनन और ओवरलोडिंग करते पकड़े गए नौ वाहनों पर जिलाधिकारी ने जुर्माना लगाया है। उन्होंने खनन और ओवरलोडिंग की मात्रा के अनुसार नौ वाहनों पर 3.36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि एक माह में जमा किए जाने के आदेश दिए हैं। जुर्माना अदा किए जाने के बाद ही वाहनों को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन




बिना अनुमति के खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में खनन अधिकारी की ओर से वाहनों को पकड़ कर पुलिस की सिपुर्दगी में दिया जा रहा है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि अभियान में देहात कोतवाली क्षेत्र में मौरंग की ओवरलोडिंग में पकड़े गए डंपर पर औरैया के भटपुरा अरिवाकुल्ली निवासी सोनी यादव पत्नी रोहित यादव पर 73,600 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
वहीं, मिट्टी खनन में अतरौली थाना क्षेत्र में पकड़े गए जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लखनऊ के अजितन खेड़ा निवासी शिव कुमार यादव और हरदोई के अटवापुरवा पीपरगांव निवासी राम किशन पर 50,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


बताया कि ऐसे ही माधौगंज क्षेत्र में मौरंग की ओवरलोडिंग में पकड़े गए डंपर पर बघौली के कुईया निवासी रमाकांत पर 52,900 रुपये, पाली क्षेत्र में मिट्टी खनन में पकड़े गए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए सवायजपुर के सरसई निवासी सहेश सिंह और सोनपाल पर 50,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कासिमपुर क्षेत्र में पकड़े गए मिट्टी खनन में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए संडीला करलांवा निवासी नसीम अहमद और कोड़री निवासी रऊफ पर 54,000 रुपये और सांडी क्षेत्र में मौरंग की ओवरलोडिंग में पकड़े गए ट्रक पर माधौगंज के जेहदीपुर शाहपुर निवासी इमरान खान पर 55,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक माह में जुर्माना अदा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें