फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शाहजहांपुर के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाए गए श्रवण तिवारी

Fri, 23 Feb 2024 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उच्च न्यायालय प्रयागराज ने यहां के जिला जज के स्टेनो रहे (अब सेवानिवृत्त) श्रवण कुमार तिवारी को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया है। उच्च न्यायालय ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाने के साथ ही शाहजहांपुर जनपद न्यायालय में तैनाती दी है। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाए जाने पर उनका यहां के वकीलों ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

जिला जज के स्टेनो रहे श्रवण कुमार तिवारी जनपद न्यायालय कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह कवि भी हैं। उन्होंने पुस्तकों के माध्यम से ईश्वर की महिमा और मानवता के मूल्यों को प्रस्तुत किया है। इनकी कविताएं धार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं को सरल शब्दों में प्रकट और सामाजिक संदेशों को प्रस्तुत करती हैं।
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद नियुक्ति पर संयुक्त मंत्री प्रकाशन लक्ष्मीकांत पांडेय के तखत पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण दत्त शुक्ला उर्फ टुल्लू बाबू, महामंत्री महेंद्र सिंह, अविनाश चंद्र पांडेय, मुकेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, सुरेश सिंह, गिरीश मिश्र, शिवमोहन शुक्ल, सुनीत शुक्ल आदि ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें