टड़ियावां। राजकीय इंटर कालेज परिसर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से शनिवार रात 32 लोग खिड़की तोड़कर भाग गए। कानूनगो की तहरीर पर 32 लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने और संक्रमण फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
राजकीय इंटर कालेज टड़ियावां परिसर में थाना क्षेत्र के ग्राम निशानपुरवा, गुरुदयालपुरवा मजरा जपरा, जिगिनिया खुर्द, रावल और गढ़ी के 35 लोगों को क्वारंटीन किया गया था।
इनमें से 32 लोग शनिवार रात कमरे की खिड़की तोड़कर भाग निकले। कानूनगो रामप्रकाश मिश्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि सभी की तलाश की जा रही है। संवाद