फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखने की क्षमता व प्रगति का भी अनुश्रवण करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक न सिर्फ छात्र-छात्राओं के दैनिक कार्यों को निर्धारित समय पर जांच उनकी भाषा का शुद्धिकरण करेंगे बल्कि उनकी सीखने की क्षमता व प्रगति की मॉनीटरिंग कर उनके अभिभावकों से भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों के कार्य व दायित्वों के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

बताया गया कि प्रत्येक विद्यार्थी की विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करें। बालकों के ज्ञान की समझ व ज्ञान के अनुप्रयोग में उसकी योग्यता की जांच और सतत मूल्यांकन के लिए एक फाइल तैयार की जाए।

जिसके आधार पर सत्र की समाप्ति पर पूर्णता का प्रमाण पत्र दिया जाए। शिक्षकों को तय समय पर कोर्स पूरा कराना होगा। विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के लिए प्रबंध समिति का सहयोग लेने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


बीएसए हेमंत राव ने बताया कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देशों का अनुपालन जिले में कराया जाएगा। समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन


बच्चों ने कितना सीखा, शिक्षक करें मॉनीटरिंग
शिक्षकों के कार्य व दायित्वों के संबंध में शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें