फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के भैसीनगला में गुरुवार रात कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई।
पाली थाना क्षेत्र केे भैसीनगला गांव निवासी बाबूराम (62) खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी रेशमा और चार पुत्र हैं। पुत्र छविराम ने बताया कि उसका कच्चा मकान है। गुरुवार रात हल्की बूंदाबांदी के कारण बाबूराम दरवाजे की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहा था। रात करीब 12 बजे दीवार ढह गई। जिसके मलबे में पिता दब गए। शोर सुनकर परिजनों की आंख खुली। उन्होंने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया और मलबे से बाबूराम को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बाबूराम की सांसें थम गईं थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


आवास न मिलने का लगाया आरोप
हरदोई। मृतक के पुत्र छविराम ने बताया कि उसके पिता ने कई बार प्रधान से आवास की गुहार लगाई लेकिन उन्हें आवास नहीं मिला। उसने कहा कि आवास मिला होता तो शायद पिता की जान नहीं जाती।
विज्ञापन


कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत
- पाली थाना क्षेत्र के भैसीनगला गांव में हुआ हादसा
- छप्पर के नीचे सो रहा था वृद्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें