फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में खोले गए सुकन्या योजना के 31 खाते

विज्ञापन
फोटो-15- सांडी रोड पर आयोजित शिविर सुकन्या योजना के तहत खाते खुलवाते डाक विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका गुप्ता की पहल पर सोमवार को डाक विभाग की ओर से शहर के सांडी रोड पर सुकन्या योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। डाक अधीक्षक एसके जैन की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 31 सुकन्या खाते खोले गए।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने बताया कि कन्याओं के लिए शुरू की गई ये योजना काफी लाभदायक है। कन्याओं की शिक्षा से लेकर विवाह तक की अवधि में ये योजना अभिभावकों को एक मुश्त धनराशि मुहैया कराती है। इच्छुक लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए डाकघर में संपर्क कर सकते हैं।
शिविर में सहायक डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह, पोस्ट मास्टर सुरेंद्र सिंह, इंडिया पोस्ट पेमेेंट बैंक के शाखा प्रबंधक वैभव मिश्रा, प्रियंका सिंह, रामरतन व वैष्णव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें