फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 30 मिमी. बारिश से ही शहर हुआ लबालब, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। करीब 30.4 मिमी. बारिश ने ही शुक्रवार को शहर को लबालब कर दिया। सरकारी कार्यालयों के परिसर सहित सार्वजनिक स्थानों और मार्गों-गलियों में जलभराव हो गया। पानी निकासी के पर्याप्त बंदोबस्त न होने के कारण मार्गों पर जलभराव के साथ ही घरों तक पानी पहुंच गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर विद्यार्थियों को अवकाश के समय बारिश और जलभराव से होकर घर जाना पड़ा।
विज्ञापन

पानी निकासी के पर्याप्त बंदोबस्त न होने और नाले-नालियों की साफ-सफाई न होने के कारण बरसात में शहर लबालब हो जाता है। पानी की निकासी न होने से मोहल्लों में गलियों में पानी भरने के बाद घरों तक पहुंचने लगता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में हुई बारिश से कलक्ट्रेट परिसर, विकास भवन परिसर के साथ ही अन्य सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलभराव हुआ। इससे लोगों को यहां आने-जाने में समस्या हुई। लोगों को अपने कामकाज के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। बरसात से मोहल्ला अशराफ टोला, विष्णुपुरी, आवास विकास कालोनी, नुमाइश पुरवा, सुभाषनगर, कौशलपुरी, कन्हईपुरवा, रेलवेगंज, धर्मशाला रोड आदि क्षेत्रों के मार्गों पर पानी भर गया।
सांडी। बरसात के बाद पानी की निकास की व्यवस्था ठीक न होने से सभासद सहित तीन घरों में पानी भर गया। परिजनों को पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। बरसात से बस स्टॉप, मुख्यमार्ग, पंचमुखी हनुमान मंदिर, मोहल्ला सरामुल्लागंज मार्ग आदि पर पानी भर गया। मोहल्ला औलादगंज के वार्ड संख्या-11 की सभासद संध्या मिश्रा, सतीश सैनी, राहुल मिश्रा आदि के घर में पानी भर गया। डाॅ. प्रेम सागर प्रेमी के मकान जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव हुआ। सभासद संध्या मिश्रा ने बताया कि बोर्ड बैठक में पानी निकासी की समस्या को उठाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें