फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिविर में दूर हुईं लंबित समस्याएं, मिली राहत

विज्ञापन
फोटो-20- बिलग्राम उपकेंद्र पर शिकायतें सुनते अधिशासी अभियंता एके सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत विभाग की ओर से शनिवार को चार वितरण खंडों के आठ उपकेंद्रों पर आयोजित हुए शिविरों में कुल 352 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 280 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों का जल्द निस्तारण किए जाने की बात कही है। अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा ने बताया कि निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। इसमें कोताही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में साढ़े चार लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। बिल, मीटर, नए संयोजन व अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए उपभोक्ताओं को मुख्यालय पर दौड़ लगानी पड़ती है। इसके निस्तारण के लिए शनिवार को बिजली विभाग की ओर से शिकायत निवारण महाशिविर का आयोजन किया गया। बिलग्राम में अधिशासी अभियंता द्वितीय एके सिंह, माधौगंज में कुलदीप शिवहरे, महोलिया शिवपार में एसडीओ शहर अमित कुमार सिंह, इटौली में एसडीओ आदित्य कुमार यादव ने समस्याएं सुनीं और निस्तारित कीं। संडीला के बेगमगंज में जेई राजेश गौतम व पतसेनी कछौना में जेई राजकुमार, शाहाबाद क्षेत्र के इस्लामगंज में जेई किशन पाल व सवायजपुर में जेई रामकृपाल की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया।
बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
इटौली उपकेंद्र में आयोजित शिविर में आई शिकायत का निस्तारण करने के टड़ियावां कस्बा पहुंची विद्युत विभाग की टीम को चौराहा स्थित एक भवन पर बिजली चोरी होती मिली। एसडीओ आदित्य कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

बिना सूचना कनेक्शन काटने का जताया विरोध
माधौगंज उपकेंद्र में आयोजित शिविर में शामिल टीम दोपहर में कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर पहुंची और बकायेदारों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। इसका पता चलने पर उपभोक्ता मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध जताने लगे। उपभोक्ताओं का कहना था कि वह समय पर बिल जमा करने को तैयार हैं, लेकिन विभाग द्वारा बिल ही नहीं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा मौके पर पहुंच गए। बातचीत के बाद उपभोक्ताओं के कनेक्शन दोबारा जोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें