फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 संक्रमित, 27 ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार घट रहा है। रविवार को डॉक्टर की पत्नी समेत 26 नए संक्रमित मिले, जबकि 27 संक्रमित स्वस्थ होकर कोरोना से जंग जीत ली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनमानस से सतर्कता बरतते रहने की अपील की है। जिले में तीसरी लहर का प्रकोप अब घटने लगा है। जनवरी भर कोरोना आफत बना रहा। फरवरी की शुरुआत से संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से नीचे गिर गया है।
जहां पिछले माह प्रतिदिन औसतन दो सैकड़ा से अधिक संक्रमित बढ़ रहे थे, वहीं अब संक्रमित महज 20 सेे 30 के करीब पहुंच पा रहे हैं। रविवार को बेहंदर सीएचसी में तैनात डॉक्टर की पत्नी समेत 26 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन

वहीं, इससे ज्यादा 27 कोरोना संक्रमितों ने होम आइसोलेशन से बाहर आकर कोरोना से जंग जीत ली है। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि जितने संक्रमित इन दिनों मिले रहे, इससे ज्यादा लोग स्वस्थ हो रहे हैं।
जिससे रविवार को सक्रिय केस मात्र 178 ही रह गए हैं। वहीं, रविवार को कोविड जांच सेेंटरों पर 2,281 लोगों की जांच की गई। उन्होंने आम जनमानस से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहने अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें