फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

254 बेरोजगारों को मिली नौकरी

Thu, 29 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
छात्रा अर्जुमन बानों को नियुक्ति पत्र देते सीडीओ राधेश्याम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आईटीआई और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को हुए रोजगार मेले में बेरोजगारों की भीड़ रही। इस दौरान 254 बेरोजगारों को चयनित किया गया। मेले में 10 कंपनियों के एचआर मैनेजर व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीडीओ ने मेले में पहुंचकर चयनित बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र दिया।

रोजगार मेले में बेरोजगारों की भीड़ को देखते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद कुमार बाजपेई ने अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन के लिए सात काउंटर लगाए गए थे। इन काउंटरों पर आवेदकों की सुबह से ही भीड़ रही। सुबह से शाम तक 508 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन करा वायोडाटा जमा किया। मेले में शिव शक्ति प्राइवेट लिमिटेड, यूरेका, डीसीआई, ग्लोबल इंडिया, सिक्योरिटी फोर्स व लेबर, एसआईएस, साईं प्लेसमेंट कंसलटेंसी समेत 10 कंपनियों के एचआर और मैनेजर मौजूद रहे। उन्होंने बेरोजगारों को अपनी कंपनियों के बारे में जानकारी दी। कंपनियों के अधिकारियों ने युवक व युवतियों की लिखित परीक्षा ली।
विज्ञापन


इसके बाद चयनित हुए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद सीडीओ राधेश्याम ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक डा. संजय कुमार, श्रीकांत, रवि शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र पाकर खुश हुए
हरदोई। रोजगार मेले में सीसीडी कंपनी में मो. अफरोज, कुलदीप दीक्षित, अर्जुमन बानो, ककहसा व उल्वा अनीफ समेत आधा दर्जन से अधिक बेरोजगारों को टीम मैनेजर पद पर साढ़े छह हजार रुपये और यूरेटा कंपनी में विशाल कुमार, रजनीश कुमार, राकेश कुमार, श्रीप्रकाश, अविनाश कुमार को सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर साढ़े सात हजार रुपये की नौकरी मिली। नौकरी पाकर चयनित बेरोजगारों के चेहरों पर खुशी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें