फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के समर्थन में 250 बैंक शाखाओं के नहीं खुले ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बैंकों की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते आज मंगलवार को जिले की करीब 250 बैंक शाखाओं में बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहा। अधिकांश बैंको के ताले तक न खुले। जिले में करीब 500 करोड़ के बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



हड़ताली बैंककर्मी सुबह साढ़े दस बजे भारतीय स्टेट बैंक की स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा पर इकट्ठे हुए। धरना-प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग और हड़ताल की पट्टियां पकड़े आक्रोशित बैंक कर्मियों ने सरकार पर बैंक मैनेजमेंट और यूनियंस की सहमति को लागू करने में हीलाहवाली का आरोप लगाया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक राकेश पांडेय ने हड़ताल के पूरी तरह सफल रहने का दावा किया।यूएफबीयू के कार्यवाहक चेयरमैन और कर्मचारी संगठन एनसीबीई क्षितिज पाठक, अधिकारी संगठन एबाक नेता अनूप सिंह,अधिकारी संगठन नोबो के नेता हर्षित ने मांगों का समर्थन किया। भारतीय स्टेट बैंक पर हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन का नेतृत्व स्टेट बैंक के राजेश सिंह, गौरव गोयल, सचिन मिश्रा, मुबारक़ अली, अखिलेश पंकज, आनंद राहुल, विनोद, मुकेश, आनंद दीक्षित, सुलेमान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें