फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 56 दिन में 25 पुलिस कर्मी निलंबित, लापरवाही पर कासिमपुर के थानाध्यक्ष को एसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मारपीट की पहली घटना को गंभीरता से न लेने और इस कारण दो पक्षों के बीच फिर से मारपीट हो जाने में घायल वृद्ध की मौत का मामला एसपी ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

पूरे मामले में प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में सीओ संडीला की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कासिमपुर के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मृतक आश्रित भर्ती की पत्रावली लंबित रखने में उपनिरीक्षक लिपिक को भी एसपी ने निलंबित कर दिया है। एसपी जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान 56 दिनों में 25 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर चुके हैं।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर धतिगढ़ा गांव में बीती 16 अगस्त को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एक सितंबर को फिर से दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, क्योंकि पहले हुई घटना में कोई प्रभावी कार्रवाई कासिमपुर थाने की पुलिस ने नहीं की।
विज्ञापन

एक सितंबर को हुई मारपीट में घायल रतीराम की उपचार के दौरान रविवार को लखनऊ में मौत हो गई थी। खास बात यह है कि एक सितंबर की घटना में भी पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन घायलों की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। परिजनो ने शव रखकर एसपी आवास पर प्रदर्शन भी किया था। पूरे मामले में लापरवाही के आरोप में कासिमपुर के थानाध्यक्ष रामलखन को एसपी नीरज कुमार जादौन ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मृतक आश्रित भर्ती की पत्रावली अपने पास लंबित रखने के आरोप में उपनिरीक्षक लिपिक अबरार अहमद को भी एसपी ने निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध विस्तृत जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें