फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव मौर्य पर निशाना: श्याम प्रकाश बोले- ...फिर तो प्रदेश के 99 फीसदी अधिकारी जेल चले जाएंगे, ऐसा न करें

Mon, 10 Nov 2025 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

डिप्टी सीएम ने कहा था कि कोई रिश्वत मांगे तो मुझसे संपर्क करें, जेल भेज दूंगा। केशव मौर्य पर निशाना साधते हुए गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि प्रदेश के 99 फीसदी अधिकारी जेल चले जाएंगे, ऐसा न करें।
विज्ञापन
विधायक श्याम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेबाक बयानबाजी के लिए पहचाने जाने वाले गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर आधारित एक खबर पर टिप्पणी की है। एक दैनिक समाचार पत्र में केशव मौर्या का बयान कोई रिश्वत मांगे तो मुझसे संपर्क करें, जेल भेजूंगा शीर्षक से छपा है। यह बयान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कुछ लोगों ने अखबार की कटिंग के साथ फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन


इसी बयान पर सोशल मीडिया पर ही विधायक श्याम प्रकाश ने टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है कि फिर तो प्रदेश के 99 फीसदी अधिकारी जेल चले जाएंगे, प्रश्नवाचक चिंह बनाते हुए उन्होंने आगे लिखा है कि ऐसा न करें। विधायक की यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर के परिपेक्ष्य में बताया गया है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बिहार के मोतीहारी से वर्चुअली लखनऊ के बख्शी का तालाब ब्लाॅक की ग्राम पंचायत उसराना में ग्राम चौपाल को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि कोई रिश्वत मांगे तो मुझसे संपर्क करें, जेल भेज दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें