फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सौ परीक्षक जांचेंगे साढ़े आठ लाख कापियां

Mon, 28 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा की साढ़े आठ लाख कापियों का मूल्यांकन जिले के 24 सौ परीक्षक करेंगे। मूल्यांकन शहर के तीन इंटर कालेजों में 30 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य का कुछ शिक्षक संगठन बहिष्कार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज में इंटर के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1114 परीक्षक और 117 प्रधान परीक्षकों को लगाया गया है। इस केंद्र पर चार लाख 53 हजार 206 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इनमें आरआर इंटर कालेज में विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान, कामर्स, प्रारंभिक गणित, कंप्यूटर की दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 611 परीक्षक व 62 प्रधान परीक्षक करेंगे। इसके अलावा सनातन धर्म इंटर कालेज में 633 परीक्षक और 63 प्रधान परीक्षक दो लाख 12 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।

मूल्यांकन कार्य का कुछ शिक्षक संगठन बहिष्कार का एलान कर चुके हैं। इससे अवरोध उत्पन्न हो सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए उप नियंत्रकों को निर्देशित कर दिया गया है। मूल्यांकन कार्य समय से पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर विवि की टीम ने सीएसएन में की चेकिंग हरदोई। सीएसएन कालेज में चल रही परीक्षाओं की पारदर्शिता परखने के लिए सोमवार कानपुर विश्वविद्यालय के बाह्य उड़नदस्ते ने चेकिंग की। बीए द्वितीय वर्ष तृतीय पाली में अंग्रेजी साहित्य द्वितीय प्रश्न पत्र की सोमवार को परीक्षा में 205 परीक्षार्थी शामिल हुए। कानपुर विश्वविद्यालय के उड़न दस्ता डा. राम बक्स के नेतृत्व में कालेज परिसर पहुंच गया। कार्यवाहक प्राचार्य डा. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में प्रथम पाली में बीकाम तृतीय वर्ष के 13 छात्रों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष में शिक्षाशास्त्र, दर्शनशास्त्र व बीकाम के 338 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें