फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 इकाइयों के लिए बुलाए गए 221 आवेदक

Wed, 19 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
आवेदकों की लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से बैंकों से ऋण पाने एवं अपना उद्योग स्थापित कराने की लालसा लेकर आवेदक बुधवार को उद्योग केंद्र में आयोजित साक्षात्कार में शामिल हुए। चयन समिति में शामिल अधिकारियों ने आवेदकों से प्रशभन पूछकर उनकी बौद्धिक क्षमता का आंकलन किया।
विज्ञापन


सृजन कार्यक्रम में उद्योग विभाग को इस वर्ष एक करोड़ तीन लाख का ऋण उपलब्ध कराकर 52 इकाइयां स्थापित कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत आवेदन मांगे गए थे। जिसमें 221 बेरोजगारों ने आवेदन किए। उन्हे चयन समिति के समक्ष बुधवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। जिसमें केंद्र में उपायुक्त उद्योग केंद्र लालजीत सिंह, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार व एलडीएम नवीन चंद्रा सहित पिंटू सिंह, राजू सिंह व संजय मिश्रा आदि ने आवेदकों ने उद्योगों के  संबंध में प्रशभन पूछे। उपायुक्त ने बताया कि जल्द ही इस ओर चयनित आवेदकों की सूची केंद्र के बाहर चस्पा करवा दी जाएगी।  20 अक्तूबर  को खादी आयोग बोर्ड के 247 आवेदकों का साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें