हरदोई। बालामऊ जंक्शन पर नौचंदी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। भाजपा सांसद डॉ. अंजू बाला ने रविवार देर शाम हरी झंडी दिखाकर नौचंदी एक्सप्रेस को रवाना किया। उन्होंने कहा कि ट्रेन के ठहराव से यहां के लोगों को लाभ होगा।
सांसद ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य करती है। दैनिक यात्रियों की मांग पर उन्होंने नौचंदी एक्स्प्रेस के ठहराव का प्रस्ताव रखा था, जिसे सहर्ष मान लिया गया। बालामऊ को ट्रेन के ठहराव की सौगात दे दी गई। इस दौरान आम लोगों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। अपर रेल मंडल प्रबंधक अश्वनी झा, सीनियर मंडल निरीक्षक रेखा शर्मा आदि ने व्यवस्था देखी। पूर्व विधायक सतीश वर्मा, एसपी सिंह, ब्रह्म कुमार सिंह, विजय सिंह, नीलमणि सिंह, भैया लाल, धर्मेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, अनूप सिंह, राहुल, अमित सिंह, बबलू गुप्ता, रेशमा सिंह आदि मौजूद रहे।