हरदोई। विकास खंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में मिडडे-मील में कीड़ा निकलने के मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी अहिरोरी को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विकास खंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में सोमवार को मिडडे-मील के तहत विद्यार्थियों को परोसी जाने वाली सोयाबीन आलू की सब्जी में कीड़ा निकला था। जिस पर विद्यार्थियों ने भोजन करने से मना कर दिया था और अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया था। मामले में कार्रवाई की मांग की थी। सब्जी में कीडे़ मिलने की खबर प्रकाशित होने पर बीएसए हेमंत राव ने मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अहिरोरी को जांच अधिकारी नामित किया है। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।