फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल रैली में दो लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

विज्ञापन
फोटो-35- वीडियो कांफ्रेंसिंग से मिल रही सूचनाओं को नोट करते भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा की 27 जून को होने वाली अवध क्षेत्र की वर्चुअल जनसंवाद रैली की तैयारियां तेज हो गईं हैं। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल माध्यम से हरदोई से दो लाख लोगों को जनसंवाद रैली में प्रतिभाग करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र की वर्चुअल जनसंवाद रैली को केंद्र सरकार की मंत्री स्मृति इरानी संबोधित करेंगी। रैली में पूरे अवध क्षेत्र से लगभग 50 लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग चल रहा है और अधिकांश लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं। सभी सांसद, विधायक, नगर निकायों के अध्यक्ष, सभासद और पदाधिकारी अपने स्तर से अधिक से अधिक लोगों को वर्चुअल रैली से जोड़ने का प्रयास करेें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, ओम वर्मा, अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, राजेश अग्रिहोत्री, प्रीतेश दीक्षित, कर्मवीर सिंह चौहान, विनोद राठौर, एसपी मौर्य, श्रवण कनौजिया, संजय सिंह गुड्डू भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें