फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के खेल में खर्च होंगे 2 करोड़ 42 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के परिषदीय विद्यालयों में इस बार खेल किट के लिए प्रशासन ने दो करोड़ 42 लाख 69 हजार की धनराशि जारी की है। परिषदीय विद्यालयों के लिए पांच-पांच और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं। खास बात है कि इस बार इनडोर गेम्स के लिए भी बजट आया है।
विज्ञापन

निर्देशों में बताया गया कि विद्यालयों में उपलब्ध खेल मैदानों के हिसाब से ही खेल सामग्री खरीदा जाए। खेल सामग्री के चयन में स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को भी समाहित करें। प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष व दो जागरूक अभिभावक व एक व्यायाम शिक्षक खेल किट की खरीद करेंगे।
सामग्री की खरीद में प्रधानाध्यापक पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। जिले के 2831 प्राथमिक विद्यालयों के लिए एक करोड़ 41 लाख 55 हजार और 1014 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए एक करोड़ एक लाख 14 हजार की राशि भेजी गई है। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि निर्देश मिले हैं, उस पर अमल कराने के लिए समस्त बीईओ को निर्देश दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

खेल समिति रखेगी ध्यान
शारीरिक शिक्षा अनुदेशक की देखरेख में विद्यालय में एक समिति बनाई जाएगी। जो बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करेगी व खेल सामग्री का भी ध्यान रखेगी। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय में खेल टीमें भी तैयार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

पहले व तीसरे शनिवार को होगी प्रतियोगिता
जारी निर्देशों में बताया गया कि तैयार की गई टीमों के बीच विद्यालयों में पहले व तीसरे शनिवार को प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। संवाद
अंतिम शनिवार को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता कराएं
माह के अंतिम शनिवार को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता कराने के निर्देश हैं। इसमें सचिव का सहयोग लिया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें