हरदोई। जिले में बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस माह अब तक सात संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। इसके बाद भी लोगों में जागरुकता नजर नहीं आ रही। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कोविड नियमों के प्रति बेपरवाह दिख रही है। ऐसे में चौथी लहर की आशंका है।
जिले में एक अप्रैल को एक साथ तीन संक्रमित मिले थे। इसके बाद एक-एक केस मिला था। बुधवार को दो और संक्रमित मिले हैं। बुधवार को सेंटरों पर 4200 लोगों की कोरोना की जांच की गई। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, बेड आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।