फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 198 पंचायत सहायकों को रास नहीं आ रही नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीणों के ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े काम और पंचायत के कामकाज को निपटाने के लिए सेवा में आए 198 पंचायत सहायकों को अब नौकरी रास नहीं आ रही है। इन पंचायत सहायकों ने न तो पंचायत सचिवालय पर बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई है और न ही सचिवालय पर कामकाज निपटाए हैं। ऑनलाइन हाजिरी की जांच में इसकी पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर काम कराए जाने की व्यवस्था के साथ ही कामकाज निपटाने के लिए पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई। पंचायत सहायक पद के लिए ग्राम पंचायत के ही युवक को पात्र माना गया। यहां पर 19 विकास खंड की 1,293 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती हुई। समय के साथ विभिन्न कारणों से 102 पंचायत सहायक के पद रिक्त हो गए। इसमें कई को काम न करने और शिकायत पर हुई जांच में दोषी पाए जाने पर निकाला गया तो, कुछ ने त्याग पत्र दे दिए।
19 विकास खंडों की 198 ग्राम पंचायतों में सेवा में रहते हुए पंचायत सहायक पंचायत सचिवालय से गैरहाजिर चल रहे हैं। इन पंचायत सहायकों ने पंचायत सचिवालय में बायोमीट्रिक हाजिरी ही नहीं दर्ज की है। कामकाज न करने और गैरहाजिरी पर प्रधान, पंचायत सचिव की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। मार्च में जारी नोटिस का जवाब न देने पर डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों के माध्यम से सभी से गैरहाजिरी का कारण स्पष्ट करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी के मानदेय भुगतान पर रोक लगवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें