फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द निपटाएं अधूरे काम: डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/कछौना। मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक ने बुधवार को हरदाेई, कौंढ़ा और बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाने और यात्रियों के लिए सुविधाओं को और बेहतर किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने बुधवार को टीम के साथ हरदोई स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्य, प्लेटफार्म, रैक प्वांट आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा के साथ रेल परिचालन विषय पर आयोजित सेमीनार में प्रतिभाग किया और रेलपथ की सुरक्षा के विषय में जानकारी साझा की।
उन्होंने स्टेशन पर कराए जा रहे कार्यों के विषय में कहा कि उनमें तेजी लाई जाए और गुणवत्तायुक्त कार्य किया जाए। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उनके लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। उन्होंने प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रैक प्वांइट पर भी कार्य होना है। जिसके लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने कौढ़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और वहां पर यात्री सुविधा और निर्माण कार्य के विषय में जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
कछौना। बालामऊ जक्शन रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पश्चिमी केबिन के पास बन रहे पैनल रूम, रिले बिल्डिंग व अन्य कार्यों के विषय में जानकारी ली। वह लगभग एक घंटे तक स्टेशन पर रुके। निरीक्षण के दौरान सीनियर सेक्सन इंजीनियर सुशील कुमार, स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन सिंह यादव, जगदीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें