फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर कांवरिए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

छिबरामऊ। राजघाट पर कांवड़ लेने गया एक किशोर रविवार शाम राजघाट पर नहाते समय नदी में डूब गया। किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने किसी आरोप से इनकार करते शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदरपुर निवासी राजेश राठौर का 15 वर्षीय पुत्र सूरज गांव के कई साथियों के साथ कांवड़ भरने के लिए राजघाट गया था। देर शाम घाट पर गंगा स्नान के दौरान सूरज नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। काफी देर तक सूरज के बाहर न आने पर साथियों ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से नदी में उसकी तलाश की। एक घंटे की मशक्कत के बाद सूरज का शव निकाला गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता राजेश ने बताया कि सूरज चार भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। इसी वर्ष उसने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। सावन शुरू होने पर वह घर से कांवड़ भरने के लिए राजघाट गया था। सोमवार को घाट पर किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


- नदी में डूबकर कांवड़िए की मौत
- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव का था किशोर
- रविवार शाम कांवड़ भरने के लिए गया था राजघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें