हरदोई। जिले के लगभग हर गांव तक रोडवेज बस पहुंचेगी। विभाग की ओर से हरदोई परिक्षेत्र में 188 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से अनुबंध की प्रक्रिया शुरू की गई है।
स्थानीय बस स्टेशन से वर्तमान में 132 बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है। इनमें प्रतिदिन औसतन 10 हजार सवारियां यात्रा कर रही हैं। परिवहन निगम की ओर से प्रदेश के हर गांव को बस सेवा से जोड़ने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें जिले के 24 मार्गों का चयन किया गया, इससे जिले का लगभग हर गांव जुड़ जाएगा। इन गांव तक बसोंं को पहुंचाने के लिए अनुबंधित बसें लगाई जाएंगी।
हरदोई परिक्षेत्र में 188 बसों को लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से निजी बस ऑपरेटरों से अनुबंध की प्रक्रिया शुरू की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वे के अनुसार चयनित सभी गांवों तक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अनुबंध के आधार पर बसों को लगाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
इन मार्गों के लोगों को मिलेगा लाभ
हरदोई-टड़ियावां-हरिहरपुर- कुतुबनगर- सीतापुर, हरदोई- सकाहा- खेरिया-पिहानी, हरदोई- सांडी- श्रीमऊ, हरदोई-हरपालपुर-दहेलिया, हरदोई- हरपालपुर- चौसार- श्रीमऊ, हरदोई- पिहानी- धोबिया आश्रम, हरदोई-बम्नाखेड़ा- लालपालपुर, हरदोई- माधौगंज- बघौली-नीमसार, हरदोई- पहुंतेरा- कुरसठ, हरदोई- कुरसठ- संडीला, हरदाेई- सांडी- जगदीशपुर, हरदोई-सांडी-लमकन, हरदोई- टोडरपुर- अमतोरा, हरदोई- बिलग्राम- चौधरियापुर, हरदोई- चौसार- श्रीमऊ, हरदोई-जलपीपुर तिराहा- बरगदपुरवा, हरदोई- चाऊपुर चौराहा, खैरूद्दीनपुर, हरदोई-लालपालपुर- बांधा पुलिया-सीतापुर, हरदोई- बावन नहर-सेमरिया- हुल्लापुर-फर्रूखाबाद, हरदोई- अटवा- गोपामऊ- पिसावां-सीतापुर, हरदोई- बरसोहिया- गढि़या नकटौरा- अल्लागंज बदांयु, हरदोई- पिहानी चुंगी- बावन नहर- हुल्लापुर- फरूर्खाबाद, हरदोई- बावन नहर- मझिलापुल- बिलग्राम- माधौगंज- कानपुर।