मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को माधौगंज व हरपालपुर के स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड की ग्राम सभा शहब्दा के मजरा रूद्दीखेड़ा में प्रधान कृष्ण पाल सिंह की ओर से केपी सिंह इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता और कबड्डी का आयोजन किया गया।
खेलकूद के जरिये आमजन को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुभाष, जीत बहादुर द्विवेदी, सुरेश शर्मा, मदन पाल शुक्ला, पूजा पाल, सुनीता पाल, साक्षी शुक्ला, विनोद शुक्ला, पंकज सिंह, सुभाष चंद्र, संतोष, यतींद्र, सिद्धार्थ व विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को प्राथमिक पाठशाला बरनई चतरखा में ग्रामीणों के लिए दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आमजन से शत प्रतिशत वोट डालने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, सहायक अध्यापक स्वाती सिंह, सुभाष गुप्ता, विजय लक्ष्मी, आशा, पुष्पा, ममता, सुधा, राजरानी, विपिन, रतीराम, राम करन, अनुराग, मोहम्मद हसमुद्दीन, हंसमुखी, मीना, राजवती, संजीत, जगरूप, शिव किशोर व हरिकिशोर आदि मौजूद रहे।
पिहानी में प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में बुधवार को राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने संतरहा, करीमनगर, मवैया, सिरकिटिया, कुइयां व अमिरता आदि गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हेें वोट देने के लिए प्रेरित किया। जागरुकता कार्यक्रम के कैंपस एंबेसडर अनुराग आर्य ने मतदान करने का तरीका बताया।
खेलकूद के जरिये दिया मतदान का संदेश
माधौगंज व हरपालपुर में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं