फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बंगलुरु से आएंगी ईवीएम की 1700 कंट्रोल यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव की फिलहाल दूर तक भनक सुनाई नहीं दे रही है लेकिन आयोग ने तैयारियों को हौले-हौले गति दी है। निर्वाचन आयोग ने जिले को 1700 कंट्रोल यूनिट का आवंटन किया है। यह कंट्रोल यूनिट बंगलुरु से जिले में लाई जाएंगी। कंट्रोल यूनिट को बंगलुरु से लाने के लिए पुलिस और अधिकारी को नामित किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा के चुनाव में मतदान के समय उपयोग में लाए जाने के लिए आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट जिले को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। आयोग की ओर से प्रदेश के जिलों को आवंटित की गई ईवीएम में जिले को 1,700 कंट्रोल यूनिट का आवंटन किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कंट्रोल यूनिट को सुरक्षा बंदोबस्त के साथ ही सुरक्षित वाहन से लाए जाने की व्यवस्था जुटाई जा रही है। कंट्रोल यूनिट लाने के लिए एक अधिकारी को नामित किया जाएगा और सुरक्षा बंदोबस्त के लिए पुलिस फोर्स भी यहीं से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-
कानपुर नगर से आएंगे 170 वीवीपैट
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम के साथ उपयोग में लाए जाने वाले वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का भी आयोग ने जिले के लिए आवंटन किया है। कानपुर नगर से 170 वीवीपैट जिले में आएंगे। आयोग के पत्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा में लाए जाने की व्यवस्थाएं जुटाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें