फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 ग्राम प्रधानों और तत्कालीन सचिवों से होगी 86 लाख की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदोई। विकास कार्यों और मनरेगा के लिए मिले बजट में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सख्त रुख अपना लिया है। डीएम के निर्देश पर जनपद के छह विकास खंडों की 22 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन प्रधानों और ग्राम सचिवों से रिकवरी करने के आदेश जिला पंचायतराज अधिकारी ने जारी किए हैं। इनसे 8622697 रुपये की रिकवरी की जाएगी।
ग्राम पंचायतों को दिए जाने वाले बजट का ऑडिट जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां और पंचायत के माध्यम से कराने की व्यवस्था है। लेखा परीक्षा अधिकारी के स्तर से अलग-अलग वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की जांच कर आपत्तियां दी जाती हैं। आपत्तियों का जवाब न मिलने पर यह मान लिया जाता है कि वित्तीय अनियमितता की गई है। जनपद में वर्ष 2011-12 में ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का ऑडिट भी लेखा परीक्षा अधिकारी की टीम ने किया था। इस दौरान बड़े पैमाने पर आपत्तियां टीम ने दर्ज की थीं। अधिकांश ग्राम प्रधानों और सचिवों ने इसका जवाब दे दिया था। जिन प्रधानों और सचिवों ने जवाब नहीं दिया था उनके विरुद्ध कार्रवाई का दौर चल निकला है। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर टोडरपुर की चार ग्राम पंचायतों, हरपालपुर की पांच ग्राम पंचायतों, सांडी की तीन ग्राम पंचायतों, भरावन की पांच, भरखनी की एक और हरियावां की चार ग्राम पंचायतों के तत्कालीन प्रधानों और सचिवों से रिकवरी के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर जमा करना होगा रुपया
डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि 22 ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता के चलते रिकवरी के आदेश जारी हुए हैं। एक सप्ताह के अंदर रुपया ग्राम पंचायत निधि के खाते में जमा करना होगा। एक सप्ताह के अंदर रुपया जमा न हुआ तो आरसी जारी कर भू राजस्व की भांति वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


जिन सचिवों से होनी वसूली वह हो चुके सेवानिवृत्त
जिला पंचायतरमाज अधिकारी कार्यालय से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि जिन तत्कालीन ग्राम सचिवों से रिकवरी के आदेश हुए हैं, उनमें से अधिकांश सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनकी मौत हो चुकी है। टोडरपुर ब्लाक के ग्राम लोनी और करसुआ ग्रंट के तत्कालीन सचिव विनय कुमार वाजपेई की मौत हो चुकी है। इसी ब्लाक के सिरोमन नगर और सैदपुर तत्कालीन सचिव जुगुल किशोर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हरपालपुर ब्लाक के तिथिगांव, बेहटा रमपुरा और मिरगांवा चौधरियापुर के सचिव रहे हिम्मतलाल वर्मा और खम्हौरा व शहाबुद्दीनपुर के सचिव रहे विश्वनाथ सिंह भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सांडी विकास खंड के गुर्रा में तैनात रहे डीके श्रीवास्तव भरावन विकास खंड के बहुती में तैनात रहे शिवप्रकाश मिश्र, अयोध्या प्रसाद, भरखनी विकास खंड के भोरापुर में तैनात रहे आदिराम वर्मा भी अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

इन तत्कालीन प्रधानों से होगी रिकवरी
ब्लाक गांव प्रधान का नाम राशि (रुपये)
टोडरपुर लोनी आकिल खां 8,60,526
टोडरपुर सिरोमननगर उर्मिला 2,27,500
टोडरपुर सैदरपुर अनुराग गौरव सिंह 1,90,900
टोडरपुर करसुआ ग्रंट निंदू सिंह 5,64,100
हरपालपुर तिथिगांव मायादेवी 5,23,900
हरपालपुर बेहटा रमपुरा साधना सिंह 5,90,400
हरपालपुर मिरगांवा चौधरियापुर निधि द्विवेदी 10,14,000
हरपालपुर खम्हौरा राजेश कुमार 12,750
हरपालपुर शहाबुद्दीनपुर करु 1,54,436
सांडी मलवा अखबेलपुर बृजकिशोर 11,424
सांडी करनपुर मतनी मुन्नी 12,018
सांडी गुर्रा शशि यादव 9,420
भरावन किरला मोहनिया 4,114
भरावन बहुती लता द्विवेदी 4,345
भरावन बम्हनउआ टिकरा मुन्नी देवी 2,591
भरावन रुदौली नेवादा परवन 1,732
भरावन सैयापुर संतराम 7,913
हरियावां बगौछा लोकनाथ वर्मा 8,19,880
हरियावां जरेली दिनेश सिंह 14,57,060
हरियावां पुरवा हफीजुद्दीपुर भगवानदीन 5,37,600
हरियावां कल्यानी रामकली 3,76,400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें