फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 36 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 15504 परीक्षार्थी

विज्ञापन
फोटो-8-जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा और वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा का आयोजन जनपद में भी होगा। तैयारियां शुरु हो गईं हैं। 15504 परीक्षार्थियों के लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि पीसीएस व क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा की परीक्षाएं 24 अक्तूबर को जिले में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हरदोई, सीएसएन डिग्री कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज ब्लॉक ए, आरआर इंटर कॉलेज ब्लॉक बी, राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई, राजकीय इंटर कॉलेज टडियावां, सदाशिव शिक्षा
निकेतन इंटर कॉलेज हरदोई, सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल हरदोई ब्लॉक ए, तथा ब्लॉक बी, महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज हरदोई, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हरदोई, सेंट जेवियर इंटर कॉलेज हरदोई, डॉ हरिशंकर कॉलेज मलीहामऊ, श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संडीला, भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज संडीला,
विज्ञापन

आईआर इंटर कॉलेज संडीला, संडीला लायंस पब्लिक स्कूल, संतोष कुमार इंटर कॉलेज बेहंदर, वीजीआर इंटर कॉलेज बिलग्राम, बीएन इंटर कॉलेज मल्लावां, पीवीआर इंटर कॉलेज गौसगंज, जेपी वर्मा साइंस कॉलेज गौसगंज, नारायण बालिका इंटर कॉलेज बावन आदि सहित 36 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा सुबह साढे नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक व दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी।
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी में 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

फोटो-9-जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें