फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। क्षेत्र में कटरी बिलुुही व सड़ियापुर में 24 किसानों के खेतों में शनिवार दोपहर आग लग गई। किसानों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे ग्राम कटरी बिलुही व सड़ियापुर की सीमा पर स्थित खेतों में कंपाइन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इस बीच अज्ञात कारण से करन सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
तेज हवा के कारण आग ने पास ही स्थित विशेश्वर, सरला, रामप्रकाश, कैलाश, विनोद, चंद्रशेखर, विंदेश्वरी, रमेश, छोटेलाल, रामकिशोर, रामसागर, प्रद्युम्न, उर्मिला, संदीप कुमार, गिरिंद, कटोरी, गोविंद, लालाराम, रामपाल, जगरानी, जैसुख, गयादीन व रामपाल के खेत में खड़ी फसल को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

फसल को आग की लपटों से घिरा देख आसपास मौजूद किसान मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही किसानों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक लगभग डेढ़ सौ बीघा क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। सूचना मिलने के बाद लेखपाल शंभू शरण ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया। बताया कि रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें