कोरोना से बचाव के लिए व्हाट्स एप के जरिये भ्रामक धार्मिक प्रचार करने की कोशिश में ग्राम पंचायत अधिकारी लालबिहारी को निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन के दौरान वह शाहाबाद ब्लाक मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे। पूरे प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत बावन को सौंपी गई है। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि शाहाबाद के ग्राम पंचायत अधिकारी लालबिहारी के विरुद्ध व्हाट्स एप से भ्रामक और गलत प्रचार किए जाने की शिकायत मिल रहीं थीं। इसको लेकर शिकायत मिली थी। इसी आधार पर निलंबित किया गया है।